साढ़े छह से दस बजे तक स्कूल में रहेंगे शिक्षक : डीएसई

चक्रधरपुर/बंदगांव : स्कूल चलें-चलायें अभियान के तहत चक्रधरपुर में बुधवार को शिक्षकों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली. रैली को डीएसइ पुष्पा कुजूर, बीडीअो समीर रेनियर खलखो, सीअो नीतू कुमारी व क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी रामपति राम ने झंडा दिखा कर रवाना किया. पूरे नगर व प्रखंड क्षेत्र से सैकड़ों शिक्षक मोटरसाइकिल रैली में शामिल हुए. बीआरसी चक्रधरपुर […]
चक्रधरपुर/बंदगांव : स्कूल चलें-चलायें अभियान के तहत चक्रधरपुर में बुधवार को शिक्षकों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली. रैली को डीएसइ पुष्पा कुजूर, बीडीअो समीर रेनियर खलखो, सीअो नीतू कुमारी व क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी रामपति राम ने झंडा दिखा कर रवाना किया. पूरे नगर व प्रखंड क्षेत्र से सैकड़ों शिक्षक मोटरसाइकिल रैली में शामिल हुए. बीआरसी चक्रधरपुर से निकली रैली एनएच-75, शहीद भगत सिंह चौक, थाना रोड, पुरानीबस्ती, जवाहर लाल नेहरू कॉलेज, जग्गू दीवान चौक, रानी तालाब, राजबाड़ी रोड, पवन चौक, असलम चौक, पोर्टरखोली, लोको कॉलोनी, चांदमारी, झुमका मुहल्ला, गुदड़ी बाजार, बाटा रोड, पुरानी रांची रोड से होते हुए पुन: बीआरसी पहुंची. बैनर-पोस्टरों के साथ रैली ने शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




