पानी टैंकर को फूंका, टायर जला विरोध

नरवा /हाता : झामुमो के कोल्हान बंद का पोटका व आसपास ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक असर रहा. सुंदरनगर थाना क्षेत्र के खुकड़ाडीह चौक व हितकु-नरवा के बीच पुलिया के समीप बंद समर्थकों ने टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं हितकु पुलिया से लगभग 100 फीट की दूरी पर जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के हाड़तोपा के […]
नरवा /हाता : झामुमो के कोल्हान बंद का पोटका व आसपास ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक असर रहा. सुंदरनगर थाना क्षेत्र के खुकड़ाडीह चौक व हितकु-नरवा के बीच पुलिया के समीप बंद समर्थकों ने टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं हितकु पुलिया से लगभग 100 फीट की दूरी पर जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के हाड़तोपा के समीप सुंदरनगर-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण कर रहे संवेदक के डंपर व जेसीबी से सड़क के बीचों बीच मिट्टी गिरा कर आंदोलनकारियों ने जाम कर दिया.
यह जाम भोर पांच बजे से लगभग तीन घंटे तक रही. जादूगोड़ा पुलिस की तत्परता से उसी जेसीबी से मिट्टी हटाकर तीन घंटे बाद जाम हटा दिया गया. जादूगोड़ा पुलिस ने हितकु-नरवा के बीच पुलिया के पास सशस्त्र पुलिस बल के जवान को तैनात कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




