जलसंकट से जूझ रहे देवगांव के 350 परिवार

Updated at : 18 Apr 2016 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
जलसंकट से जूझ रहे देवगांव के 350 परिवार

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के देवगांव के करीब 350 परिवार को भीषण गर्मी में जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है. गांव के अधिकांश चापकलों से पानी निकलना बंद हो चुका है. गांव में स्थापित जलमीनार मशीन पिछले दो माह से खराब है. जलमीनार की देखरेख गांव की महिला समिति करती है. जलमीनार से करीब 350 […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के देवगांव के करीब 350 परिवार को भीषण गर्मी में जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है. गांव के अधिकांश चापकलों से पानी निकलना बंद हो चुका है. गांव में स्थापित जलमीनार मशीन पिछले दो माह से खराब है. जलमीनार की देखरेख गांव की महिला समिति करती है. जलमीनार से करीब 350 परिवार को रोजाना पानी मिलता था. जिसके लिए ग्रामीण महिला समिति को भुगतान भी करते थे. दो माह से जल मीनार से पानी मिलना बंद होने से ग्रामीणों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है.

मशीन खराब होने की जानकारी रविवार को ग्रामीणों ने सांसद लक्ष्मण गिलुवा व विधायक शशि भूषण सामड को दी. इसके बाद सांसद व विधायक ने मशीन शीघ्र बदल देने का आश्वासन दिया. गांव के दीपक प्रधान, कुमुद प्रधान, सुचान प्रधान, एस प्रधान ने बताया कि प्रत्येक दिन चापाकलों में लंबी कतार लग रही है. पानी को लेकर ग्रामीणों के बीच झड़प भी हो रही है. गांव के बीच बहने वाला नाला भी पूरी तरह सूख चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola