खनिजों की अधिक रॉयल्टी देता है चाईबासा

Updated at : 10 Apr 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
खनिजों की अधिक रॉयल्टी देता है चाईबासा

21 लौह अयस्क खदान बंद होने के बावजूद आज भी खनिजों की रॉयल्टी देने के मामले में चाईबासा आगे है. इस वर्ष खान विभाग द्वारा राजस्व वसूली के लिए जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक चाईबासा जिले में 1148.85 करोड़ रुपये राजस्व की वसूली की गयी है. रांची : अभी चाईबासा में लगभग 20 लौह […]

विज्ञापन
21 लौह अयस्क खदान बंद होने के बावजूद आज भी खनिजों की रॉयल्टी देने के मामले में चाईबासा आगे है. इस वर्ष खान विभाग द्वारा राजस्व वसूली के लिए जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक चाईबासा जिले में 1148.85 करोड़ रुपये राजस्व की वसूली की गयी है.
रांची : अभी चाईबासा में लगभग 20 लौह अयस्क खदानों की खुदाई हुई है. हालांकि विभाग के अधिकारी बताते हैं कि टाटा स्टील के नोवामुंडी व अन्य खदानों के लीज नवीकरण में ज्यादा राशि की प्राप्ति हुई है़ इसके चलते इस बार चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) जिले में राजस्व का आंकड़ा अधिक है. राजस्व वसूली में धनबाद जिला दूसरे स्थान पर है. यहां बीसीसीएल की कोयला खदान है. कोयला से यहां 885.17 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है.
लक्ष्य से कम हुई वसूली : खान विभाग द्वारा इस बार लक्ष्य से कमराजस्व की वसूली की गयी है. विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए 5500 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इसके एवज में विभाग द्वारा कुल 4760 करोड़ रुपये राजस्व की वसूली की गयी है. यह लक्ष्य से लगभग 800 करोड़ रुपये कम है. खान विभाग को सीसीएल से राजस्व के रूप में 85.50 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि कोल ब्लॉक की नीलामी से 452 करोड़ रुपये मिले हैं.
जिला 2014-15 2015-16
धनबाद 87373.66 88517.53
बोकारो 29045.87 30102.65
गिरिडीह 2281.09 2344.42
हजारीबाग 11539.00 10993.30
चतरा 37312.86 38357.59
देवघर 5747.28 7035.53
दुमका 1680.26 2448.97
पूर्वी सिंहभूम 3902.99 4956.51
गढ़वा 751.54 1720.90
गोड्डा 20544.59 21588.94
गुमला 2132.26 2029.43
जामताड़ा 453.53 503.80
खूंटी 671.10 1354.68
कोडरमा 1356.69 900.14
लातेहार 2400.59 3833.03
लोहरदगा 1383.64 1760.20
पाकुड़ 10373.48 5011.55
पलामू 3475.07 1433.01
रामगढ़ 31751.83 68130.87
रांची 4569.48 7053.96
साहेबगंज 2606.57 4050.25
सरायकेला 1437.54 2285.60
सिमडेगा 535.63 951.51
पश्चिम सिंहभूम 81188.73 114885.74
लाकोल ब्लॉक की नीलामी से मिली राशि 45284.39
सीसीएल से मिले राजस्व 8550
कुल राजस्व 476084.69
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola