टाटा कॉलेज की दोनों टीमें सेफा में

टाटा कॉलेज ने नोवामुंडी को हराकर सुनिश्चित किया स्थान चाईबासा : टाटा कॉलेज की पुरुष व महिला टीम ने यहां चल रहे तीसरे इंटर कॉलेज टूर्नामेंट के चौथे दिन सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. पुरुष वर्ग में टाटा कॉलेज की भिड़ंत नोआमुंडी कॉलेज से हुई थी. जिसमें अपने पिछले प्रदर्शन को जारी रखते […]
टाटा कॉलेज ने नोवामुंडी को हराकर सुनिश्चित किया स्थान
चाईबासा : टाटा कॉलेज की पुरुष व महिला टीम ने यहां चल रहे तीसरे इंटर कॉलेज टूर्नामेंट के चौथे दिन सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. पुरुष वर्ग में टाटा कॉलेज की भिड़ंत नोआमुंडी कॉलेज से हुई थी.
जिसमें अपने पिछले प्रदर्शन को जारी रखते हुए टाटा कॉलेज ने 13-0 के अंतर से नोवामुंडी को हराकर सेमी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं दूसरी ओर महिला वर्ग में बीडीएसएल कॉलेज घाटशिला के न आने के कारण टाटा कॉलेज को वाकओवर मिल गया.
जिसके कारण सेमी फाइनल में उसने अपनी जगह पक्की कर ली. आठ जनवरी को टाटा कॉलेज की बीएड संकाय टीम संत अगस्तिन कॉलेज मनोहरपुर से तथा पीजी टिपार्टमेंट चाईबासा की टीम घाटशिला कॉलेज से भिड़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




