15 किलो का लैंड माइंस बरामद

Published at :07 Jan 2014 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
15 किलो का लैंड माइंस बरामद

किरीबुरू : नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान में जुटी पुलिस व सीआरपीएफ की टीम ने सोमवार को राटामाटी व गुंड़ीजोड़ा गांव के बीच में स्थित पहाड़ी से एक 15 किलो का लैंड माइंस बरामद किया है. जिसे पुलिस ने निष्क्रिय कर दिया है. सूत्रों का मानों तो सर्च अभियान में निकलने वाली […]

विज्ञापन

किरीबुरू : नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान में जुटी पुलिस व सीआरपीएफ की टीम ने सोमवार को राटामाटी व गुंड़ीजोड़ा गांव के बीच में स्थित पहाड़ी से एक 15 किलो का लैंड माइंस बरामद किया है.

जिसे पुलिस ने निष्क्रिय कर दिया है. सूत्रों का मानों तो सर्च अभियान में निकलने वाली पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिये इस लगाया गया. जिसे किसी घटना से पूर्व ही बरामद कर निष्क्रिय किया जाना पुलिस के लिये एक बड़ी सफलता है.

इस सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व 197 बटालियन के चार्ली कंपनी के सहायक कमांडेंट गौतम चंद्र राय व ब्रेभो कंपनी के इंस्पेक्टर शाकिर मोहम्मद कर रहे थे. ज्ञात हो की पिछले माह सारंडा में माओवादियों की पोलित ब्यूरो की बैठक होने की चर्चा जोरो पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola