एकता के लिए लांघी 13 हजार किमी

साइकिल से 22 राज्यों की यात्रा कर चक्रधरपुर पहुंचे 69 वर्षीय बाबूलाल कंकरवाल चक्रधरपुर : एकता का संदेश लेकर साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले रायगढ़ के बाबूलाल कंकरवाल गुरुवार को चक्रधरपुर पहुंचे. 69 साल के पतले-दुबले बाबूलाल अब तक 13 हजार 750 किमी की दूरी तय कर 22 राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं. […]
साइकिल से 22 राज्यों की यात्रा कर चक्रधरपुर पहुंचे 69 वर्षीय बाबूलाल कंकरवाल
चक्रधरपुर : एकता का संदेश लेकर साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले रायगढ़ के बाबूलाल कंकरवाल गुरुवार को चक्रधरपुर पहुंचे. 69 साल के पतले-दुबले बाबूलाल अब तक 13 हजार 750 किमी की दूरी तय कर 22 राज्यों का भ्रमण कर चुके हैं.
वो भी साइकिल से सिर्फ 417 दिनों में.
यात्रा के दौरान बाबूलाल गांव-गांव और शहर-शहर घूम कर लोगों को राष्ट्रीय एकता व भाइचारे का संदेश देना नहीं भूलते हैं. 22 राज्यों की यात्रा के दौरान बाबूलाल को अनेक खट्टे-मीठे अनुभव भी मिले. इससे पूर्व 1980 में जब बाबूलाल 36 साल के थे, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिलने के लिए 1400 किलोमीटर साइकिल यात्रा कर दिल्ली पहुंचे थे.
इंदिरा गांधी के साथ खींची गयी तसवीर बाबूलाल आज भी सहेज कर रखे हुए हैं. जब बाबूलाल 24 नबंवर 1980 को तत्कालनी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिलने के लिए साइकिल से दिल्ली गये थे. तभी उन्होंने भाइचारगी का संदेश लेकर साइकिल से भारत भ्रमण करने की ठानी थी.
बाबूलाल के अनुसार वे उस समय पारिवारिक बंधन में बंधे थे. उन्हें दुख: है कि वे इंदिरा गांधी के जीते जी साइकिल यात्रा नहीं कर सके. रायगढ़ में रह कर उन्होंने समय-समय पर अनेक जनविरोधी मुद्दों को लेकर अनशन और धरना प्रदर्शन भी किया.
जजर्र साइकिल पर एक पेटी, बिस्तर, एक थैली, माइक व राष्ट्रीय ध्वज के साथ बाबूलाल कंकरवाल ने इंदिरा गांधी के जन्मदिवस 19 नबंवर 2011 को अपने गांव खरसिया से साइकिल यात्रा शुरू की, शुरू में वे दक्षिणी राज्यों में गये.
उन्होंने छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान होते हुए हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, बंगाल, ओड़िशा के बाद अंत में झारखंड राज्य का भ्रमण आठ जनवरी 2013 को समाप्त किया. इसके बाद उन्होंने दुबारा भ्रष्टाचार मुक्त संसद स्थापित करने के लिए अपने निवास स्थान रायगढ़ से 14 दिसंबर 2013 को यात्रा शुरू की. वे रायगढ़, झारसुगुड़ा, बामड़ा, राउरकेला, बिसरा, मनोहरपुर, गोइलकेरा, सोनुवा होते हुए चक्रधरपुर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




