शिमला एडवेंचर कैंप में भाग लेंगी द्रौपदी व दीपनीता

Published at :03 Jan 2014 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
शिमला एडवेंचर कैंप में भाग लेंगी द्रौपदी व दीपनीता

चाईबासा : महिला कॉलेज की एनएसएस यूनिट-1 की दो छात्राएं शिमला में पांच जनवरी से शुरू होने वाले विंटर एडवेंचर कैंप में हिस्सा लेंगी. कैंप में शामिल होने के लिए छात्र द्रौपदी मुंडा और दीपनीता मार्डी शुक्रवार की सुबह बस से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगी. जमशेदपुर से ये ट्रेन से जम्मू के लिए रवाना […]

विज्ञापन

चाईबासा : महिला कॉलेज की एनएसएस यूनिट-1 की दो छात्राएं शिमला में पांच जनवरी से शुरू होने वाले विंटर एडवेंचर कैंप में हिस्सा लेंगी. कैंप में शामिल होने के लिए छात्र द्रौपदी मुंडा और दीपनीता मार्डी शुक्रवार की सुबह बस से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगी. जमशेदपुर से ये ट्रेन से जम्मू के लिए रवाना होंगी.

12 दिनों के इस कैंप में तैराकी, पर्वतारोहण, योग आदि सिखाये जायेंगे. इसके अलावा कैंप में साहसिक व जोखिम भरे कारनामे भी सिखाये जायेंगे. कॉलेज प्राचार्य डॉ आशा मिश्र और कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शशिलता ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola