दो स्कूलों को बंद करने का प्रस्ताव

Published at :03 Jan 2014 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
दो स्कूलों को बंद करने का प्रस्ताव

प्राथमिक शिक्षा सह अनुश्रवण समिति ने उर्दू शिक्षकों के नियुक्त को दी हरी झंडी चाईबासा : प्राथमिक शिक्षा समिति सह अनुश्रवण समिति की संयुक्त बैठक में गुरुवार को डीएसइ बीना कुमारी ने खुंटपानी और मनोहरपुर के दो विद्यालयों को बंद करने का प्रस्ताव दिया. इनमें खुंटपानी का उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, छोटापासूहातू और मनोहरपुर का उत्क्रमित […]

विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षा सह अनुश्रवण समिति ने उर्दू शिक्षकों के नियुक्त को दी हरी झंडी

चाईबासा : प्राथमिक शिक्षा समिति सह अनुश्रवण समिति की संयुक्त बैठक में गुरुवार को डीएसइ बीना कुमारी ने खुंटपानी और मनोहरपुर के दो विद्यालयों को बंद करने का प्रस्ताव दिया.

इनमें खुंटपानी का उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, छोटापासूहातू और मनोहरपुर का उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, करूलटोला शामिल हैं. प्रस्ताव पर समिति ने कहा कि दोनों विद्यालयों की जांच हो और बैठक में रिपोर्ट पेश की जाये. विद्यालय में कितने विद्यार्थी और कितने शिक्षक हैं, विद्यालय की स्थिति क्या है अब इसकी जांच की जायेगी. इस बैठक में उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति को हरी झंडी दी गयी.

जिन विद्यालयों में उर्दू पढ़ने वाले 10 या ज्यादा विद्यार्थी हैं वहां उर्दू शिक्षक नियुक्त होंगे. जिले के 19 विद्यालयों में 45 शिक्षक नियुक्त किये जायेंगे. यह फैसला भी किया गया कि मध्याह्न् भोजन के लिए सांसद की अध्यक्षता में मॉनिटरिंग कमेटी का गठन भी किया जायेगा.

यह कमेटी एसएमएस के माध्यम से भी मध्याह्न् भोजन कार्यक्रम पर नजर रखेगी. सभी विद्यालयों में समय पर खाना, पौष्टिक खाना आदि को लेकर जागरूकता फैलायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola