नये साल के जश्न में डूबा रहा पश्चिम सिंहभूम

Published at :02 Jan 2014 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
नये साल के जश्न में डूबा रहा पश्चिम सिंहभूम

चाईबासा : शहरवासियों ने पूरे ही जोश व उत्साह के साथ बीते साल को विदाई दी तो नये साल का स्वागत आतिशबाजी व धूम धड़ाके के साथ किया. गीत-संगीत के बीच सामूहिक भोज के आयोजनों में यंगस्टर्स ने खूब धमाल मचाया. रात नाचते-गाते व एक दूसरे को नये साल की बधाइयां देते लोगों ने गुजारी […]

विज्ञापन

चाईबासा : शहरवासियों ने पूरे ही जोश व उत्साह के साथ बीते साल को विदाई दी तो नये साल का स्वागत आतिशबाजी व धूम धड़ाके के साथ किया. गीत-संगीत के बीच सामूहिक भोज के आयोजनों में यंगस्टर्स ने खूब धमाल मचाया.

रात नाचते-गाते व एक दूसरे को नये साल की बधाइयां देते लोगों ने गुजारी तो सुबह होते ही वनभोज व पिकनिक को निकल गये.

पार्क व पिकनिक स्थलों पर उमड़े लोग

परिवार के साथ सैर सपाटे के लिये निकले लोगों की भीड़ विभिन्न पिकनिक स्पॉट व पार्को में दिखी. शहर के रुंगटा गार्डेन, शहीद पार्क समेत अन्य स्थानों में सुबह से ही लोगों की भिड़ देखी गयी. लेकिन दोपहर बाद यह भीड़ काफी बढ़ गयी थी. जहां अधिकतर लोगों ने पिकनिक मनाते हुए भोजन का आनंद लिया.

शहर में अघोषित बंदी सा दिखा नजारा

चाईबासा की अधिकतर दुकानें नये साल के पहले दिन बंद रही. जिसके कारण कई स्थानों पर बंदी सा माहौल दिखा. पोस्ट ऑफिस चौक, जैन मार्केट, बड़ी बाजार आदि स्थानों पर अन्य दिनों की तुलना में अधिकांश दुकानें बंद रही.

बैंक व कार्यालयों में पसरा रहा सन्नाटा

त्योहार का रुप लेते जा रहे नये साल के पहले दिन कार्यालयों में अवकाश का माहौल नजर आया. कार्य दिवस रहने के बावजूद बैंक व सरकारी कार्यालयों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा. इक्का दुक्का लोगों को छोड़ दिया जाये तो कार्यालय में लोग नहीं आये. आज कर्मचारियों की संख्या भी कम दिखी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola