पहले चेतावनी फिर होगी कार्रवाई : सुंबरुई

चाईबासा : जिला परिषद के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण जिप की अनुशंसित 40 करोड़ योजना का आवंटन लटक सकता है. विकास कार्य कैसे बाधित न हो, इसके लिए जिप ने दो जनवरी को बैठक आहूत की है. इस बार जो लापरवाही हुई, आने वाले दिनों में ऐसी लापरवाही न हो, इसके लिए जिला परिषद […]
चाईबासा : जिला परिषद के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण जिप की अनुशंसित 40 करोड़ योजना का आवंटन लटक सकता है. विकास कार्य कैसे बाधित न हो, इसके लिए जिप ने दो जनवरी को बैठक आहूत की है.
इस बार जो लापरवाही हुई, आने वाले दिनों में ऐसी लापरवाही न हो, इसके लिए जिला परिषद अध्यक्ष अनिता सुंबरूई ने कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है. अध्यक्ष सुंबरूई ने सभी को चेतावनी दी है कि विभाग में होने वाली सारी गतिविधियों के बारे में उनको बताया जाये.
काम में लापरवाही बरतने वाले पर अगली बार से अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. सभी फाइलों को देखने का काम सचिव का है, उन्हें मुङो जानकारी देनी चाहिए थी. केंद्र सरकार ने जिप की अनुशंसित योजनाओं की फाइल वापस लौटा दी, जिसकी जानकारी जिप अध्यक्ष को एक माह बाद मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




