सहायक अभियंता का बिजली बिल 51,468 रुपये

Published at :01 Jan 2014 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
सहायक अभियंता का बिजली बिल 51,468 रुपये

किरीबुरू : सहायक अभियंता (विद्युत विभाग, नोवामुंडी) का बिजली बिल 51,468 रुपये है. जो कई वर्षो से जमा नहीं किया गया है. जबकि नवंबर 2013 माह का विद्युत बिल 557 रुपये दिखाया गया है. विद्युत विभाग के अधिकारियों का जब ये हाल है तो अन्य का क्या हाल होगा. 51,468 रुपये बकाया विद्युत बिल आखिर […]

विज्ञापन

किरीबुरू : सहायक अभियंता (विद्युत विभाग, नोवामुंडी) का बिजली बिल 51,468 रुपये है. जो कई वर्षो से जमा नहीं किया गया है. जबकि नवंबर 2013 माह का विद्युत बिल 557 रुपये दिखाया गया है. विद्युत विभाग के अधिकारियों का जब ये हाल है तो अन्य का क्या हाल होगा.

51,468 रुपये बकाया विद्युत बिल आखिर कौन देगा. क्या यह राज्य सरकार खास कर विद्युत विभाग के राजस्व में चूना नहीं लगाया जा रहा है. जब अधिकारी ही अपना बिल वर्षो से नहीं जमा कर रहे हैं तो वे अपने उपभोक्ताओं से कैसे पैसे वसूलेंगे. सहायक अभियंता (विद्युत) एसके सिंह ने कहा कि हमें बिल की जानकारी नहीं है, लेकिन मार्च महीने में साल भर के विद्युत बिल को एडजस्ट करते हैं. सवाल यह है कि 51,468 रु का बिल क्या एक वर्ष का है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola