50 लाख का छात्रावास दो साल से पड़ा बेकार

महिला कॉलेज का छात्रावास जजर्रहाल चाईबासा : महिला कॉलेज में 50 लाख की लागत से बना जगजीवन राम छात्रावास बनने के बाद से बंद पड़ा है. रखरखाव नहीं होने के कारण छात्रावास उपेक्षित अवस्था में है. परिसर में झाड़ियां उग आयी हैं. कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति की छात्राओं के लिए यह छात्रावास […]
महिला कॉलेज का छात्रावास जजर्रहाल
चाईबासा : महिला कॉलेज में 50 लाख की लागत से बना जगजीवन राम छात्रावास बनने के बाद से बंद पड़ा है. रखरखाव नहीं होने के कारण छात्रावास उपेक्षित अवस्था में है. परिसर में झाड़ियां उग आयी हैं.
कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति की छात्राओं के लिए यह छात्रावास बनवाया गया था. वर्ष 2011 में छात्रावास बनकर तैयार हो गया लेकिन इसे कॉलेज प्रबंधन को हस्तांतरित नहीं किया गया. तब से लेकर अबतक छात्रावास बंद है. इस छात्रावास में प्रत्येक कमरे में दो छात्राओं के हिसाब से 50 छात्राएं रह सकती हैं. लेकिन छात्रावास बंद है और इसमें फर्नीचर तक नहीं लगाये गये है.
बाहर रह रही हैं छात्राएं
महिला कॉलेज परिसर में अभी दो छात्रावास संचालित हैं जिसमें से एक जेनरल और दूसरा एसटी छात्रावास है. छात्राओं को बाहर किराये पर कमरा लेकर या निजी हॉस्टलों में रहना पड़ रहा है जो कॉलेज से काफी दूरी पर हैं. इस छात्रावास के शुरू हो जाने से छात्राओं को काफी सहूलियत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




