जोड़ा. तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
Updated at : 07 Apr 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

वृद्धा की मौत, दो गंभीर घटना जोड़ा थाना के काडियाबेड़ा स्थित एनएच 215 पर बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. बड़बिल : सिर पर जलावन लेकर सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम […]
विज्ञापन
वृद्धा की मौत, दो गंभीर
घटना जोड़ा थाना के काडियाबेड़ा स्थित एनएच 215 पर बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है.
बड़बिल : सिर पर जलावन लेकर सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना जोड़ा थाना के काडियाबेड़ा स्थित एनएच 215 पर बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपुआ के गौड़ बस्ती निवासी शत्रुघ्न नायक (18) हुंडला निवासी शंभु पात्रो ऊर्फ घासी (27) को बाइक (ओडी 09ए 4278) से बांसपानी छोड़ने जा रहा था.
इसी दौरान एनएच 215 पर काडियाबेड़ा निवासी जंबी मुंडा (62) सिर पर जलवान लेकर सड़क पार कर रही थी, तभी रेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी. दुर्घटना में वृद्धा समेत तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. तीनों को बिलाइपदा स्थित दमकल विभाग के वाहन से वासुदेवपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जंबी मुंडा को मृत घोषित कर दिया, जब की बाइक सवार शंभु तथा शत्रुघ्न को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है.
सिर पर जलावन लेकर सड़क पार कर रही थी वृद्धा
काडियाबेड़ा की रहने वाली थी मृतक 62 वर्षीय जंबी मुंडा
अस्पताल ले जाने के दौरान वृद्धा महिला ने तोड़ा दम
मंझारी में शहीद दिवस आज, तैयारी पूरी
ग्राम रक्षा दल के चार शहीदों को दी जायेगी श्रद्धांजलि
चाईबासा : शहीद स्मारक समिति भरभरिया मंझारी द्वारा सात अप्रैल को भरभरिया चौक पर शहीद दिवस मनाया जायेगा. इसकी तैयारी अंतिम चरण पर है. शहीद दिवस मुख्य रूप से तोरलो डैम निर्माण स्थल पर ग्राम रक्षा दल को उग्रवादियों ने दिन दहाड़े मार दिया था. इसी की याद में सात अप्रैल को शहीद दिवस मनाया जाता है. इस दल में कुल चार सदस्य शामिल थे, जिमसें कृष्णा चंद्र बिरुवा, मोतीलाल बारिक, परगाना बिरुवा व राधागोपाल कृष्णा बिरुवा है.
इस दौरान लोक गीतों पर संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. इस शहीद दिवस के अवसर पर एक कमेटी का गठन भी किया गया, जिसमें संरक्षक चंद्रशेखर बिरुवा (मानकी), सलाहकार कालीचरण लोहार, अध्यक्ष रांदो बिरुवा तथा कोषाध्यक्ष शिवशंकर बारिक को बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




