वेतनमान भुगतान कराने का प्रस्ताव पारित

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षकेत्तर संघ के कर्मचारियों की गुरुवार को जुबली पार्क में आयोजित पिकनिक सह बैठक में वेतन का मुद्दा छाया रहा. इस दौरान वेतन व अन्य मांगों से संबंधी मुद्दों के प्रस्ताव को एक स्वर में पारित किया गया. बैठक में मांगों के समर्थन को लेकर लंबी हड़ताल किये जाने […]
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षकेत्तर संघ के कर्मचारियों की गुरुवार को जुबली पार्क में आयोजित पिकनिक सह बैठक में वेतन का मुद्दा छाया रहा. इस दौरान वेतन व अन्य मांगों से संबंधी मुद्दों के प्रस्ताव को एक स्वर में पारित किया गया.
बैठक में मांगों के समर्थन को लेकर लंबी हड़ताल किये जाने के बावजूद सराकर व विश्वविद्यालय प्रबंधन के न चेतने पर दु:ख व्यक्त किया गया. बैठक में कर्मचारियों का पांचवे वेतनमान निर्धारण कर उसके बकाया तथा छठे वेतनमान को लागू कर भुगतान तत्काल करने, मानव संससाधन विभाग से आयी सूची के अनुसार सभी कर्मचारियों का वेतन निर्धारण करने, योग्यताधारी कर्मचारियों की तृतीय वर्ग में पदोन्नति, कर्मचारियों को ठंडा व गर्म कपड़े, कोट वर्दी, जूता प्रदान करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गयी.
बैठक में सुरेश गागराई, सचिव शेरू चांपिया, सहसचिव जगन्नाथ मुंडा, कोषाध्यक्ष सिकुर सिंह कुदादा, लखन सिंह कुंटिया, भवमती सुंडी, जानो कुई, सुकमती देवगम. मुन्ना तिरिया, जोगेन गोप, सिकंदर गोप, नागेश्वर झा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




