रेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत

Published at :27 Dec 2013 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
रेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के सभागार में गुरुवार को पीएनएम की बैठक मंडल रेल प्रबंधक राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. पहले दिन पीएनएम में पीएमइ के संबंध में बहस हुई. इस दौरान रेल प्रबंधन ने पैरियोडिक मेडिकल एक्जामिनेशन (पीएमइ) में छुट्टी का दायरा हटाते हुए जांच होने तक कर्मचारियों को छुट्टी देने की […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के सभागार में गुरुवार को पीएनएम की बैठक मंडल रेल प्रबंधक राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. पहले दिन पीएनएम में पीएमइ के संबंध में बहस हुई.

इस दौरान रेल प्रबंधन ने पैरियोडिक मेडिकल एक्जामिनेशन (पीएमइ) में छुट्टी का दायरा हटाते हुए जांच होने तक कर्मचारियों को छुट्टी देने की घोषणा की गयी. पूर्व में इस जांच के लिए कर्मचारियों को रेलवे की ओर से तीन दिनों की छुट्टी दी जाती थी, लेकिन बंडामुंडा, राउरकेला, टाटा, डांगुवापोसी में चिकित्सक नहीं होते है.

इस कारण इन स्टेशनों के कर्मचारियों को पीएमइ के लिये चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल आना पड़ता है. ऐसे में तीन दिनों के अंतराल में पीएमइ संभव नहीं हो पाता है, जिससे पीएमइ के लिए कर्मचारियों को छुट्टी लेना पड़ता है. मेडिकल मेनुअल के पैरा संख्या 524 के मुताबिक इस नियम को लागू किया गया कि पीएमइ होने तक रेलवे कर्मचारी को छुट्टी देगी. इसमें रेलकर्मी को छुट्टी लेने की अवश्यकता नहीं होगी.

ये लोग थे उपस्थित

इस मौके पर एडीआरएम नवीन तलवार व एडीआरएम वासुदेव पंडा समेत सभी वरीय प्रबंधक एवं मेंस कांग्रेस के मेंडल संयोजक एसआर मिश्र, शशि मिश्र, पीके मोदक, पीके ठाकुर, आरएम राव, केसी महापात्र, सुभाष मजुमदार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola