एटीएम कार्ड बदलकर 12.25 लाख रुपये उड़ाये

Updated at : 03 Apr 2016 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर 12.25 लाख रुपये उड़ाये

एटीएम काउंटर पर बातचीत के दौरान एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालता रहा अपराधी. चाईबासा : एटीएम बदलकर नीमडीह निवासी सिदिऊ हाईबुरू (66) के एसबीआइ खाते से 12.25 लाख रुपये उड़ा लिये. खातादारी दंपती को इसकी जानकारी 13 दिन बाद हुई. अपराधी ने झारखंड व बिहार की एटीएम का उपयोग किया. वहीं दो जगह खरीदारी भी […]

विज्ञापन
एटीएम काउंटर पर बातचीत के दौरान एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालता रहा अपराधी.
चाईबासा : एटीएम बदलकर नीमडीह निवासी सिदिऊ हाईबुरू (66) के एसबीआइ खाते से 12.25 लाख रुपये उड़ा लिये. खातादारी दंपती को इसकी जानकारी 13 दिन बाद हुई. अपराधी ने झारखंड व बिहार की एटीएम का उपयोग किया. वहीं दो जगह खरीदारी भी की. वहीं एक व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर किया. सदर थाने में इसकी शिकायत के बाद पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है.
सेवानिवृत्त की राशि खाते में रखी थी सिदिऊ ने : पीड़ित सिदिऊ के मुताबिक सेवानिवृत्त राशि उनके व उनकी पत्नी नानिका लागुरी के एसबीआइ खाते में थी. पत्नी बीपी व हार्ट की मरीज हैं. इस कारण उन्होंने राशि फिक्स नहीं की थी. उन्होंने आखिरी बार 15 मार्च को चाईबासा की एसबीआइ एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले थे. इस दौरान उनके पीछे खड़े एक युवक ने बातों के दौरान उनका एटीएम कार्ड बदल लिया था. 28 मार्च को फिर पैसा निकालने वह एटीएम गये, तो पाया कि एटीएम कार्ड किसी कुंदन सिंह का है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola