केयू: डीएसडब्ल्यू बने प्रो एके उपाध्याय
Updated at : 01 Apr 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने एके उपाध्याय को डीएसडब्ल्यू नियुक्त किया है. विवि प्रशासन ने वर्तमान डीएसडब्ल्यू प्रो डॉ पद्मजा सेन के 31 मार्च को रिटायर होने के बाद यह निर्णय लिया है. प्रो एके उपाध्याय विवि में कुलसचिव पद पर भी अपनी सेवा दे चुके हैं. वे टाटा कॉलेज में शिक्षक के पद […]
विज्ञापन
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने एके उपाध्याय को डीएसडब्ल्यू नियुक्त किया है. विवि प्रशासन ने वर्तमान डीएसडब्ल्यू प्रो डॉ पद्मजा सेन के 31 मार्च को रिटायर होने के बाद यह निर्णय लिया है. प्रो एके उपाध्याय विवि में कुलसचिव पद पर भी अपनी सेवा दे चुके हैं. वे टाटा कॉलेज में शिक्षक के पद पर पदस्थापित हैं. विवि प्रशासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी. तीन साल तक वे इस पद पर बने रहेंगे.
कॉमर्स कॉलेज: डॉ एके ठाकुर बने प्रभारी प्राचार्य
चाईबासा. कॉमर्स कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ दुर्गा जाट 31 मार्च को रिटायर हो गये. कॉमर्स कॉलेज में सीनियरिटी के आधार पर डॉ एके ठाकुर को कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. कोल्हान विवि प्रशासन ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




