सोनीजामुदा हत्याकांड का खुलासा. आरोपी गिरफ्तार, गया जेल
Updated at : 01 Apr 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

प्रेमी ही निकला सोनी का हत्यारा चक्रधरपुर : प्रेमी दीपक प्रधान ने अपनी प्रेमिका सोनी जामुदा की गला दबा कर हत्या की थी. हत्या के बाद मृतक के फोन को लेकर दीपक बैगुनासाई गांव चला गया. इसके बाद 25 मार्च को दीपक प्रधान कोलकाता चला गया. उक्त बातें थाना परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को […]
विज्ञापन
प्रेमी ही निकला सोनी का हत्यारा
चक्रधरपुर : प्रेमी दीपक प्रधान ने अपनी प्रेमिका सोनी जामुदा की गला दबा कर हत्या की थी. हत्या के बाद मृतक के फोन को लेकर दीपक बैगुनासाई गांव चला गया. इसके बाद 25 मार्च को दीपक प्रधान कोलकाता चला गया. उक्त बातें थाना परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रशिक्षु आइपीएस पीयूष पांडेय ने कही.
उन्होंने कहा कि आरइकॉलोनी स्थित एम 58/2 के रेलवे हाइस्कूल के प्राचार्य मृत्युंजय जयडू के क्वार्टर में 24 मार्च को नौकरानी कैरी जामुदा की पुत्री सोनी जामुदा का शव बरामद हुआ था. इसके बाद पुलिस अनुसंधान में जुट गयी. मृतक के मां कैरी जामुदा व बहन रुकमणि जामुदा ने बताया कि बैगुनासाई निवासी सोरेन जामुदा के पुत्र दीपक प्रधान के साथ मृतक सोनी जामुदा का प्रेम संबंध था. इसके बाद पुलिस ने
मां कैरी जामुदा व बहन रुकमणि जामुदा से कहा था कि प्रेमी दीपक प्रधान का फोन आने पर अविलंब पुलिस को सूचना दें. बुधवार को दीपक का फोन अाने पर सोनी के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस बल गांव पहुंची और दीपक प्रधान को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




