चक्रधरपुर के 238 स्कूलों के लिए पहुंची एमडीएम राशि

चक्रधरपुर : बीइइअो तेजिंदर कौर ने बताया कि जिला एमडीएम सेल से चक्रधरपुर के 238 स्कूलों के लिए राशि भेज दी गयी है. 31 मार्च को वित्तीय वर्ष 2015-16 खत्म हो गया है. इसलिए प्राप्त राशि को 2016-17 के आय-व्यय में शामिल किया जाना है. प्राप्त राशि अप्रैल माह की प्राप्ति में दर्ज कर एमडीएम […]
चक्रधरपुर : बीइइअो तेजिंदर कौर ने बताया कि जिला एमडीएम सेल से चक्रधरपुर के 238 स्कूलों के लिए राशि भेज दी गयी है. 31 मार्च को वित्तीय वर्ष 2015-16 खत्म हो गया है. इसलिए प्राप्त राशि को 2016-17 के आय-व्यय में शामिल किया जाना है. प्राप्त राशि अप्रैल माह की प्राप्ति में दर्ज कर एमडीएम को जारी रखना है.
उन्होंने कहा कि एमडीएम मद में मार्च के अंत में राशि मिली है, इस कारण मार्च के आय-व्यय में दिखाये जाने पर खर्च प्रतिवेदन में विलंब हो सकता है. उन्होंने बताया कि वर्ग एक से पांच तक के लिए कुल 24,27,159 रुपये तथा वर्ग छह से आठ तक के लिए कुल 12,16,286 रुपये दिये गये हैं. रसोईया के मानदेय मद में 7,59,500 रुपये जारी किये गये हैं. कुल 44,02,945 रुपये दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




