हजारों जायेंगे नमो की रांची रैली में

Published at :26 Dec 2013 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
हजारों जायेंगे नमो की रांची रैली में

नोवामुंडी : 29 दिसंबर को रांची में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, विधायक बड़कुंवर गागराई व विधायक लक्ष्मण गिलुवा नोवामुंडी पहुंचे. जगन्नाथपुर व नोवामुंडी प्रखंड के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ रैली की तैयारियों की स्थिति की समीक्षा की. इस मौके पर जगन्नाथपुर के प्रखंड अध्यक्ष […]

विज्ञापन

नोवामुंडी : 29 दिसंबर को रांची में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, विधायक बड़कुंवर गागराई व विधायक लक्ष्मण गिलुवा नोवामुंडी पहुंचे. जगन्नाथपुर व नोवामुंडी प्रखंड के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ रैली की तैयारियों की स्थिति की समीक्षा की.

इस मौके पर जगन्नाथपुर के प्रखंड अध्यक्ष बंगाली प्रधान ने 1,100 कार्यकर्ता व नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल मांझी ने 700 कार्यकर्ताओं को रांची की रैली में भाग लेने का दावा पेश किया. कार्यकर्ताओं को बड़ाजामदा, गुवा व किरीबुरू से नोवामुंडी स्टेशन तक लाने के लिए बस उपलब्ध कराने की बात कही गयी.

28 दिसंबर को रात्रि 8 बजे 16 बोगी वाली ट्रेन कार्यकर्ताओं को लेकर रांची के लिए रवाना होगी. इसमें तीन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता जगन्नाथपुर, मझगांव व चाईबासा ट्रेन में सवार होंगे. समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से विपीन पूर्ति, साहू पूर्ति, नोवामुंडी प्रखंड प्रभारी मुन्ना निषाद समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola