हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल

Updated at : 31 Mar 2016 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल

चाईबासा : मंझारी थाना अंतर्गत तुइबीर में बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गये. सभी बाइक पर सवार होकर चाईबासा से नाकाहासा गांव की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में सड़क पर बकरी आ गयी. जिसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित गयी. इससे सभी लोग […]

विज्ञापन

चाईबासा : मंझारी थाना अंतर्गत तुइबीर में बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गये. सभी बाइक पर सवार होकर चाईबासा से नाकाहासा गांव की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में सड़क पर बकरी आ गयी. जिसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित गयी. इससे सभी लोग गिर गये.

घायलों में नगरकट्टा गांव निवासी घनश्याम बिरुवा (40), उसकी पत्नी बसंती बिरुवा (35), बेटी मोना बिरुवा (7), बेटा रिक्की बिरुवा (3) एवं भांजी किरण पुरती (3) शामिल हैं. घायलों को सदर अस्पताल में उपचार के बाद घर जाने की अनुमति दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola