टेबो थाना क्षेत्र में नक्सली व पुलिस में मुठभेड़

Updated at : 31 Mar 2016 3:59 AM (IST)
विज्ञापन
टेबो थाना क्षेत्र में नक्सली व पुलिस में मुठभेड़

कराइकेला में नक्सली हत्या की अफवाह, सर्च ऑपरेशन चला बंदगांव : टेबो थाना के अतिनक्सल प्रभावित चोकम तोड़ांग घने जंगल में बुधवार को लगभग 15 मिनट तक नक्सलियों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान दोनों ओर से लगभग 30 से 40 राउंड गोली चलायी गयीं. हालांकि दोनों ओर से किसी के भी हताहत […]

विज्ञापन

कराइकेला में नक्सली हत्या की अफवाह, सर्च ऑपरेशन चला

बंदगांव : टेबो थाना के अतिनक्सल प्रभावित चोकम तोड़ांग घने जंगल में बुधवार को लगभग 15 मिनट तक नक्सलियों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान दोनों ओर से लगभग 30 से 40 राउंड गोली चलायी गयीं. हालांकि दोनों ओर से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. कमजोर पड़ते देख नक्सली जंगल की ओर भाग गये.
इसके बाद जिला पुलिस व सीआरपीएफ जवानों ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया. सर्च अभियान में पुलिस ने खाना बनाने की सामग्री बरामद की है. जिला पुलिस कप्तान एस माइकल राज ने बताया कि मुठभेड़ सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच हुई. नक्सलियों कि संख्या लगभग 15 से 20 थी. पुलिस अब भी सर्च अभियान चला रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola