आश्रितों को रोजगार में मिले प्राथमिकता

Updated at : 31 Mar 2016 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
आश्रितों को रोजगार में मिले प्राथमिकता

किरीबुरु : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के अध्यक्ष रामा पांडे के नेतृत्व में ठेका श्रमिकों का एक दल विभिन्न मांगों को लेकर सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन से मिला. इस दौरान 12 सूत्री मांग पत्र सौंप कर उनके निदान की अपील की गयी. मांग पत्र में ठेका श्रमिकों का वेतन प्रत्येक माह सात से दस […]

विज्ञापन

किरीबुरु : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के अध्यक्ष रामा पांडे के नेतृत्व में ठेका श्रमिकों का एक दल विभिन्न मांगों को लेकर सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन से मिला. इस दौरान 12 सूत्री मांग पत्र सौंप कर उनके निदान की अपील की गयी. मांग पत्र में ठेका श्रमिकों का वेतन प्रत्येक माह सात से दस तारीख के बीच खाते में जमा कराने एवं वेतन स्लिप देने, ठेका श्रमिकों को आवास, चिकित्सा सुविधा, योग्यता अनुसार प्रोन्नति, रात्रि भत्ता,

ठेका श्रमिकों को स्थायी करने, मृत कर्मचारियों के आश्रितों को काम में प्राथमिकता देना, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, टाउनशिप में कार्य करने वाले मजदूरों का नाम बी रजिस्टर में दर्ज कराने आदि मांगें शामिल है. इस दौरान मजदूरों द्वारा ठेकेदारों पर शोषण से संबंधित कई गंभीर आरोप भी लगाये गये. उपस्थित मजदूरों में बीरेंद्र कुमार, अनवल बोदरा, अब्दुल, किशोर सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola