आबकारी विभाग की छापेमारी में 70 लीटर शराब जब्त

चक्रधरपुर : आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में चक्रधरपुर के विभन्न स्थानों में संचालित अवैध शराब भट्ठियों में सोमवार को छापामारी कर 70 लीटर शराब जब्त किया गया. जबकि शराब पीते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इंस्पेक्टर श्री कुमार ने चक्रधरपुर थाना के समीप कुदरीबाड़ी व चक्रधरपुर शीतला मंदिर समीप […]
चक्रधरपुर : आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में चक्रधरपुर के विभन्न स्थानों में संचालित अवैध शराब भट्ठियों में सोमवार को छापामारी कर 70 लीटर शराब जब्त किया गया. जबकि शराब पीते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इंस्पेक्टर श्री कुमार ने चक्रधरपुर थाना के समीप कुदरीबाड़ी व चक्रधरपुर शीतला मंदिर समीप कुंभा टोला में छापामारी की.
छापामारी के दौरान एक भट्टी से 50 लीटर महुआ शराब जब्त हुआ. कुदरीबाड़ी में दर्जनों अवैध शराब भट्ठी हैं. पुलिसकर्मियों को देख सभी फरार हो गये. कुंभा टोली में गणेश लकड़ा के घर से 20 लीटर देशी महुआ शराब पाउच बरामद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




