संस्कृति की पहचान है बाहा : जोबा माझी

Updated at : 28 Mar 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
संस्कृति की पहचान है बाहा : जोबा माझी

चाईबासा : संताली सेमलेद, संताली युवा सेमलेद एवं आसेका की ओर से रविवार को गांधी मैदान में 10वां दिशोम बाहा मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर समाज के लोगों ने पारंपरिक वेश-भूषा में बाहा नृत्य प्रस्तुत किया. साथ ही समाज के लोगों को समारोह के उद्देश्य एवं बाहा पर्व की महत्ता से […]

विज्ञापन

चाईबासा : संताली सेमलेद, संताली युवा सेमलेद एवं आसेका की ओर से रविवार को गांधी मैदान में 10वां दिशोम बाहा मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर समाज के लोगों ने पारंपरिक वेश-भूषा में बाहा नृत्य प्रस्तुत किया. साथ ही समाज के लोगों को समारोह के उद्देश्य एवं बाहा पर्व की महत्ता से अवगत कराया गया. बाहा मिलन समारोह का शुभारंभ देऊरी द्वारा वृक्ष पूजन के साथ किया गया, जिसमें संताल समाज के कई गणमान्य लोग शामिल हुए

और अपनी एकजुटता दिखायी. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मनोहरपुर विधायक जोबा माझी ने कहा कि बाहा पर्व हमारी संस्कृति की पहचान है. इस तरह के आयोजनों से समाज में एकजुटता बढ़ती है. समारोह में काफी संख्या में अन्य समाज के लोग भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola