रोमन कैथोलिक चर्च में विशेष मिस्सा पूजा

चाईबासा : रोमन कैथोलिक चर्च में ईस्टर (पास्का) रविवार मनाया गया. पल्ली पुरोहित फादर हालेन बोदरा ने चर्च में विशेष मिस्सा पूजा की. फादर हालेन ने कहा कि ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने का अर्थ है मानव जाति को नया जीवन. इसमें बुरे कर्म व बुरे विचारों का कोई स्थान नहीं. वर्तमान पीढ़ी बुरे कर्म […]
चाईबासा : रोमन कैथोलिक चर्च में ईस्टर (पास्का) रविवार मनाया गया. पल्ली पुरोहित फादर हालेन बोदरा ने चर्च में विशेष मिस्सा पूजा की. फादर हालेन ने कहा कि ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने का अर्थ है मानव जाति को नया जीवन. इसमें बुरे कर्म व बुरे विचारों का कोई स्थान नहीं. वर्तमान पीढ़ी बुरे कर्म व नशे के राह पर तेजी से बढ़ रही है. जीवन में पाप के मार्ग पर नहीं चलने का संकल्प लेने की जरूरत है. चर्च में ईसा के पुनरूत्थान को लेकर शनिवार को रात्रि जागरण प्रार्थना की गयी. वहीं देर रात तक नाच-गान हुआ. मिस्सा पूजा में सिस्टर नीलिमा, सिस्टर प्रिस्का, सिस्टर अनीता, ब्रदर अनिल समेत अन्य शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




