प्लेटफॉर्म पर पंखा नहीं चलने से बढ़ी परेशानी

Updated at : 28 Mar 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म पर पंखा नहीं चलने से बढ़ी परेशानी

चक्रधरपुर : 14 अप्रैल तक रेल मंडल के स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर पंखे नहीं चलेंगे और न ही वॉटर कूलर चलेंगे. मौसम में बदलाव होने के कारण यह आदेश रेलवे बोर्ड ने रेल मंडल को जारी किया था. परंतु गर्मी का तेवर मार्च में ही तेज होने लगा है. लेकिन अब तक रेलवे बोर्ड ने […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : 14 अप्रैल तक रेल मंडल के स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर पंखे नहीं चलेंगे और न ही वॉटर कूलर चलेंगे. मौसम में बदलाव होने के कारण यह आदेश रेलवे बोर्ड ने रेल मंडल को जारी किया था. परंतु गर्मी का तेवर मार्च में ही तेज होने लगा है. लेकिन अब तक रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों के वॉटर कूलर व पंखे बंद रखने के आदेश को संशोधन नहीं किया है. गर्मी के बावजूद प्लेटफॉर्मों पर पंखे अभी नहीं चल रहे हैं. जबकि वॉटर कूलर से अभी सादा पानी ही मिल रहा है. अब रेलवे बोर्ड की ओर से मंडल प्रशासन नये आदेश का इंतजार कर रहा है. जिसके बाद पंखे और वॉटर कूलर को चलाया जा सके.

महुलपानी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आज
चक्रधरपुर. 28 मार्च को संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय महुलपानी में स्कूली बच्चों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी उदय चंद्र बोदरा ने दी. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में संकुल अंतर्गत आने वाले सभी मध्य व प्राथमिक विद्यालय के वर्ग 1 से 8 वर्ग के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे. जिसमें बच्चे अपनी कला व प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. साथ ही अपने विद्यालय पर गौरवपूर्ण भाषण प्रस्तुत करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola