कुचाई में निकली झाविमो की संकल्प यात्रा

खरसावां : मंगलवार को झाविमो की संकल्प यात्रा कुचाई प्रखंड के विभिन्न गांवों में निकाली गयी. संकल्प यात्रा की शुरुआत जिलींगदा गांव से शुरू की गयी. इस मौके पर आयोजित नुक्कड़ सभा को पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह खूंटी लोस प्रभारी सुनील साहू ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा, शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन […]
खरसावां : मंगलवार को झाविमो की संकल्प यात्रा कुचाई प्रखंड के विभिन्न गांवों में निकाली गयी. संकल्प यात्रा की शुरुआत जिलींगदा गांव से शुरू की गयी. इस मौके पर आयोजित नुक्कड़ सभा को पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह खूंटी लोस प्रभारी सुनील साहू ने संबोधित किया.
उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा, शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन व मधु कोड़ा ने सिर्फ राज्य को लूटने का कार्य किया है. इन्हीं नेताओं के कारण ही प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण होने के बावजूद भी झारखंड का विकास नहीं हुआ है. कोल्हान के पिछड़ेपन के लिये भाजपा, झामुमो, आजसू व कांग्रेस समान रूप से जिम्मेवार हैं.
सिंहभूम लोस प्रभारी कृष्णा गागराई ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल में शुरू की गयी योजनाओं को बढ़ाया गया होता, तो राज्य की स्थिति कुछ और होती. अनैतिक गठबंधन के कारण अब तक राज्य का समुचित विकास नहीं हो सका है. सांसद कड़िया मुंडा ने क्षेत्र के विकास के लिये कुछ भी नहीं किया.
उन्हें लोगों से वोट मांगने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. संकल्प यात्रा में महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष झींगी हेंब्रम, कला संस्कृति मोरचा के संतोष महतो, मांगी लाल महतो, सुरेश सोय, सुशील महतो, सुशील महतो, जयसिंह डांगील, मीनु गोप, अगनु लौहारे भी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




