नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

Updated at : 23 Mar 2016 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

गुवा : बड़ाजामदा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में दस साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गयी. आरोपी 16 साल का नाबालिग है. पुलिस में घटना की शिकायत होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया. […]

विज्ञापन

गुवा : बड़ाजामदा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में दस साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गयी. आरोपी 16 साल का नाबालिग है. पुलिस में घटना की शिकायत होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया. घटना के समय नाबालिग एक गांव में आयोजित माघे पर्व में शामिल होने गयी थी. जहां आरोपी मिला था. उसने पहले युवती के साथ दोस्ती की.

इसके बाद उसने पीड़िता को हड़िया पिला कर दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन विरोध में नाबालिग द्वारा शोर मचाने पर आरोपी घटनास्थल से भाग खड़ा हुआ. घर पहुंचने पर पीड़िता ने परिवारवालों को घटना की जानकारी दी. परिवारवालों की शिकायत पर बड़ाजामदा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को घर दबोचा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola