बहू की हत्या पति व ससुर को उम्र कैद

Published at :24 Dec 2013 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
बहू की हत्या पति व ससुर को उम्र कैद

चाईबासा : पारिवारिक कलह को लेकर बहू पांगीता जामुदा की हत्या का दोषी करार देते हुए जिला व अपर सत्र न्यायाधीश विजय शंकर शुक्ल की अदालत ने पति साहेब उर्फ रघुनाथ जामुदा तथा ससुर जयसिंह उर्फ सिकंदर जामुदा को उम्र कैद की सजा सुनायी है. आरोपियों पर आठ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया […]

विज्ञापन

चाईबासा : पारिवारिक कलह को लेकर बहू पांगीता जामुदा की हत्या का दोषी करार देते हुए जिला व अपर सत्र न्यायाधीश विजय शंकर शुक्ल की अदालत ने पति साहेब उर्फ रघुनाथ जामुदा तथा ससुर जयसिंह उर्फ सिकंदर जामुदा को उम्र कैद की सजा सुनायी है. आरोपियों पर आठ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

जुर्माना नहीं देने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. चक्रधरपुर थाने में रमेश पुरती ने 16.7.2008 को शिकायत दर्ज करायी थी. जिसमें उसने बताया था कि निकम्मा होने के कारण उनका दामाद काम काज नहीं करता था. बेटी हांडिया बेच कर परिवार का गुजारा कर रही थी.

इसे लेकर दोनों में पारिवारिक कलह होता था. ससुर ने पति-पत्नी को अलग कर दिया था. घटना वाले दिन दोनों ने गला दबाकर उनकी बेटी की हत्या कर तथा उसकी मौत डायरिया के कारण होने की बात कही थी. लेकिन गले में काले दाग का निशान तथा शरीर चोट देख पिता ने इसकी शिकायत थ़ाने में दूसरे दिन की. लेकिन इस बीच दोनों बाप-बेटे ने शव को घर के पीछे दफना दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola