पेड़ काटने पर दो हजार जुर्माना

मझगांव : पांडुकी राका जंगल में सामाजिक वन सुरक्षा समिति की बैठक शनिवार को हुई, जिसमें छोटा डुबड़ा व जाम्बीरा गोप को एक पेड़ काटने के जुर्म में दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. दोबारा पेड़ काटने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गयी. वहीं एक पेड़ काटे जाने पर दो हजार, जड़ […]
मझगांव : पांडुकी राका जंगल में सामाजिक वन सुरक्षा समिति की बैठक शनिवार को हुई, जिसमें छोटा डुबड़ा व जाम्बीरा गोप को एक पेड़ काटने के जुर्म में दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. दोबारा पेड़ काटने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गयी.
वहीं एक पेड़ काटे जाने पर दो हजार, जड़ खोदने वाले पर पांच हजार, डाल तोड़ने वाले पर एक हजार, जंगल में आग लगाने वाले पर पांच हजार रुपये का जुर्माना के साथ दंड फिक्स किया गया. मौके पर गंगाराम बिरुवा, वार्ड सदस्य हरीश बिरुवा, रमेश बिरुवा, प्रदीप बिरुवा, मनीष बिरुवा, शंकर बिरुवा, गुंडा हेंब्रम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




