जनसमस्याअों पर आवाज उठायें कार्यकर्ता : दुर्गाचरण

Updated at : 07 Mar 2016 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
जनसमस्याअों पर आवाज उठायें कार्यकर्ता : दुर्गाचरण

चक्रधरपुर : रविवार को स्थानीय वनविश्रामागार में आयोजित आजसू पार्टी के नगर सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष दुर्गाचरण महतो ने कहा कि संगठन मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता शहर व प्रखंड के गांवों में जाये और पार्टी की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराये. साथ ही क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाये. उन्होंने […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : रविवार को स्थानीय वनविश्रामागार में आयोजित आजसू पार्टी के नगर सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष दुर्गाचरण महतो ने कहा कि संगठन मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता शहर व प्रखंड के गांवों में जाये और पार्टी की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराये. साथ ही क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाये. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है. इसलिए संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का काम किया जाये.

सम्मेलन में सर्वसम्मति से नगर कमेटी का पुर्नगठन किया गया, जिसमें प्रदीप मोहांती उर्फ लक्की मोहांती को अध्यक्ष बनाया गया. इस मौके पर दिनेश चंद्र महतो, मो सालिफ, मो परवेज, अमित रजक, विनोद महतो, पंपु बानसिंह, नेवल बानसिंह, रायसिनं बांदिया, मंगल सिंह, गौतम कुमार, नारायण जोंको, अशोक यादव, रोहन तांती समेत काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.

शिवानंद बने सचिव : सम्मेलन में नगर कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें सर्वम्मति से प्रदीप मोहांती उर्फ लक्की मोहांती को अध्यक्ष, शिवानंद सिंह को सचिव एवं उपाध्यक्ष के रूप में विक्की साहू, रोहित कुमार साव व संजय चंदोलिया का चयन किया गया. इसके अलावा कई युवाओं को संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है.
प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन 10 को :
10 मार्च को आजसू पार्टी के प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए जिलाउपाध्यक्ष दुर्गाचरण महतो ने बताया कि प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर प्रखंड कमेटी का गठन किया जायेगा. वहीं 12 मार्च को बंदगांव प्रखंड कमेटी का गठन होगा, जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने के लिए अपील की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola