चाईबासा. राजस्थान भवन में दो दिवसीय पासपोर्ट सेवा कैंप का उदघाटन
Updated at : 06 Mar 2016 4:11 AM (IST)
विज्ञापन

300 लोगों का पासपोर्ट बना स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए शहर में लगाये पासपोर्ट कैंप को बेहतर रेस्पांस मिला है. चाईबासा : रांची स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राजस्थान भवन में दो दिवसीय पासपोर्ट सेवा कैंप शुरू किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त […]
विज्ञापन
300 लोगों का पासपोर्ट बना
स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए शहर में लगाये पासपोर्ट कैंप को बेहतर रेस्पांस मिला है.
चाईबासा : रांची स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राजस्थान भवन में दो दिवसीय पासपोर्ट सेवा कैंप शुरू किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीखी पी ने इसका उद्घाटन किया. मौके पर विशिष्ठ अतिथि एसडीओ राकेश कुमार दूबे और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय रांची के सहायक अधीक्षक उपस्थित थे. पहले दिन शाम 4.30 बजे तक 300 लोगों के पासपोर्ट बनाने की औपचारिकता पूरी की गयी. शेष लोगों का पासपोर्ट संबंधी प्रक्रिया छह मार्च की दोपहर तीन बजे तक पूरी कर ली जायेगी.
पासपोर्ट सेवा कैंप में चाईबासा शहर व अन्य शहरों के लोग पहुंचे थे. टाटा स्टील के उपाध्यक्ष थॉमस साहब भी कैंप में अपने परिवार का पासपोर्ट बनवाने की औपचारिकता पूरी की. कोल्हान विश्वविद्यालय के वीसी आरआरपी सिंह ने कैंप में अपना और अपने परिवार का पासपोर्ट बनवाया. कैंप को सफल बनाने के लिए चाईबासा चेंबर की पूरी टीम लगी रही. पासपोर्ट सेवा कैंप के संयोजक नीतिन प्रकाश, विकास गोयल,
अनुराग प्रसाद, दिलीप खंडेलवाल के सहयोग से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने का लाभ प्राप्त हुआ. इस अवसर पर चाईबासा चेंबर के सचिव मधुसूदन अग्रवाल, उपाध्यक्ष आनंदवर्धन प्रसाद व पवन खीरवाल, संयुक्त सचिव विकास गोयल और दिलीप खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष विनोद दाहिमा, कार्यकारिणी सदस्य शिबू लाल अग्रवाल, रितेश चिरानियां, अनुप जोशी, नितिन अग्रवाल, बाबुलाल विजयवर्गीय, संजय दोदराजका, पिंटू अग्रवाल, अनिल जेठवा, बलजीत सिंह खोखर, पूर्व संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




