टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में मनी जमशेदजी की जयंती
Updated at : 04 Mar 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

12 दिन से कक्षाएं ठप, 600 छात्रों का भविष्य अंधकार में बड़बिल : बड़बिल की सरकारी आइटीआइ संस्थान के 25 पार्ट टाइम गेस्ट इंस्ट्रक्टर (पीटीजीआइ) के हड़ताल पर चले जाने से 12 दिनों से कक्षाएं नहीं चल रही हैं. इस कारण संस्थान के करीब 600 विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है. विद्यार्थी कमोबेश हर […]
विज्ञापन
12 दिन से कक्षाएं ठप, 600 छात्रों का भविष्य अंधकार में
बड़बिल : बड़बिल की सरकारी आइटीआइ संस्थान के 25 पार्ट टाइम गेस्ट इंस्ट्रक्टर (पीटीजीआइ) के हड़ताल पर चले जाने से 12 दिनों से कक्षाएं नहीं चल रही हैं. इस कारण संस्थान के करीब 600 विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है. विद्यार्थी कमोबेश हर दिन संस्थान आ रहे हैं और लौटकर चले जा रहे हैं. ज्ञात हो कि क्योंझर जिला का एकमात्र तकनीकी संस्थान में पढ़ाई नहीं होने से छात्र परेशान हैं.
पीटीजीआइ कर्मचारी स्थायी करने के लिए आंदोलनरत हैं. इसके लिए राज्य के 30 संस्थान के हजारों पीटीजीआइ 22 फरवरी से भुवनेश्वर स्थित विस के समक्ष धरने पर बैठे हैं. पीटीजीआइ कर्मचारी के अनुसार वे क्लर्क से लेकर शिक्षक तक का काम करते हैं, लेकिन उन्हें घंटे के हिसाब से वेतन भुगतान किया जाता रहा है.
स्थायीकरण के लिए कई बार सरकार से अपील की, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला. 16 नवंबर को राज्य औद्योगिक मंत्री संजय कुमार दास गुप्ता से पीटीजीआइ का एक प्रतिनिधि दल मिला. उन्होंने एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन दिला. इसके बावजूद लाभ नहीं हुआ. पीटीजीआइ कर्मचारी को पहले थ्योरी टीचर के रूप में 22 रुपये प्रति घंटा व प्रैक्टिकल टीचर के रूप में 7 रुपये प्रति घंटा मिलता था. अब थ्योरी टीचर के रूप में 100 रुपये व प्रैक्टिकल टीचर के रूप में 70 रुपये प्रति घंटे दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




