रेलवे सेफ्टी आयुक्त अाज करेंगे निरीक्षण

Published at :04 Mar 2016 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे सेफ्टी आयुक्त अाज करेंगे निरीक्षण

मनोहरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत पोसैता-मनोहरपुर थर्ड लाइन निर्माण का कार्य रेल विकास निगम लिमिटेड व सहयोगी प्रेमको रेल इंजीनियरिंग द्वारा पूरा कर लिया गया है. इसके मद्देनजर शुक्रवार को दपू रेलवे के कमीशनर ऑफ रेलवे सेफ्टी सुर्दशन कुमार नायक मनोहरपुर आ रहे है, जो थर्ड लाइन का निरीक्षण करेंगे. इस बावत मनोहरपुर पी-वे […]

विज्ञापन

मनोहरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत पोसैता-मनोहरपुर थर्ड लाइन निर्माण का कार्य रेल विकास निगम लिमिटेड व सहयोगी प्रेमको रेल इंजीनियरिंग द्वारा पूरा कर लिया गया है. इसके मद्देनजर शुक्रवार को दपू रेलवे के कमीशनर ऑफ रेलवे सेफ्टी सुर्दशन कुमार नायक मनोहरपुर आ रहे है, जो थर्ड लाइन का निरीक्षण करेंगे. इस बावत मनोहरपुर पी-वे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर यूएस भारती ने बताया कि सीआरएस श्री नायक शुक्रवार की सूबह 9 बजे मंडल मुख्यालय चक्रधरपुर पहुंचेंगे.

यहां से वे डीआरएम राजेंद्र प्रसाद के साथ पोसैता स्टेशन के लिए रवाना होंगे. सुबह 10 बजे पोसैता स्टेशन पहुंचकर लगभग ढाई से तीन घंटे के दौरान स्टेशन, प्लेटफॉर्म, एलसी, क्वाटर, प्वाइंट, सेक्शन आदि का निरीक्षण करेंगे. दोपहर एक बजे गैंग ट्रॉली से पोसैता-मनोहरपुर के बीच थर्ड लाइन का मुआयना करते हुए मनोहरपुर पहुंचेंगे. मनोहरपुर में दोपहर के लंच के बाद पुन: तीन बजे हाई स्पीड ट्रेन से नवनिर्मित थर्ड लाइन के ट्रैक से पोसैता जायेगें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola