सोना की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, अब भी दो फरार

चाईबासा :जमीन विवाद को लेकर सोना देवगम की हत्या मामले में फरारी काट रहे हरिश लोहार उर्फ डाडू को जगन्नाथपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया. जमानत नहीं मिलने पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था. पुलिस के मुताबिक 26 जुलाई 2015 की रात […]
चाईबासा :जमीन विवाद को लेकर सोना देवगम की हत्या मामले में फरारी काट रहे हरिश लोहार उर्फ डाडू को जगन्नाथपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया. जमानत नहीं मिलने पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था. पुलिस के मुताबिक 26 जुलाई 2015 की रात दस बजे महंती हेंब्रम, रोया देवगम, रेंसो हेंब्रम, गारदी हेंब्रम व डाडू लोहार ने मिलकर सोना देवगम की हत्या कर शव को जंगल में छुपा दिया था.
मामले में शिकायत होने पर पुलिस ने संदेह के आधार पर गारदी को 12 अगस्त 2015 को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने घटना में अपनी संलिप्त स्वीकार की थी. इस मामले में गारदी व महंती को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी. जबकि नामजद आरोपी रोया व रेंसो अब भी फरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




