खेलकूद जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा

Published at :03 Mar 2016 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
खेलकूद जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा

चाईबासा : महिला कॉलेज में बुधवार को वार्षिक खेलकूद उत्सव का शुभारंभ किया गया. खेल उत्सव का उदघाटन कोल्हान यूनिवर्सिटी की डीएसडब्ल्यू डॉ पद्मजा सेन ने किया. इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ शैलबाला दास ने छात्राओं का प्रोत्साहन करते हुए कहा कि खेलकूद जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इससे दिमाग विकसित होता है. […]

विज्ञापन

चाईबासा : महिला कॉलेज में बुधवार को वार्षिक खेलकूद उत्सव का शुभारंभ किया गया. खेल उत्सव का उदघाटन कोल्हान यूनिवर्सिटी की डीएसडब्ल्यू डॉ पद्मजा सेन ने किया. इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ शैलबाला दास ने छात्राओं का प्रोत्साहन करते हुए कहा कि खेलकूद जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इससे दिमाग विकसित होता है. पढ़ाई के साथ- साथ खेलकूद में भी भाग लेना चाहिए. इससे शरीर भी स्वस्थ रहता है.

वार्षिक खेलकूद उत्सव में आउटडोर एवं इंडोर गेम्स का आयोजन किया गया. आउटडोर में ट्रैक रेस व अन्य फील्ड की प्रतियोगिता तथा इंडोर में चेस, कैरम, बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

उपस्थिति रजिस्ट्रर में क्रॉस चिह्न अनिवार्य: कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया कि विद्यार्थी की उपस्थिति रजिस्टर में क्रॉस चिह्न अनिवार्य रूप से लगाना है.
प्रशासन के पास शिकायत आयी थी कि शिक्षक व प्रोफेसर बिंदू देकर ही विद्यार्थी की उपस्थिति बनाते हैं. लेकिन कुछ दिनों के बाद शिक्षक विद्यार्थी की उपस्थिति बना देते थे. इसे रोकने के लिए आदेश को सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola