बंदगांव : दिनभर गश्त लगाती रही पुलिस

Published at :02 Mar 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
बंदगांव : दिनभर गश्त लगाती रही पुलिस

बंदगांव : नक्सली बंदी बंदगांव प्रखंड में असरदार रहा. कराईकेला, टेबो तथा बंदगांव पुलिस बंदी को लेकर दिनभर मुस्तैद रही. विशेष कर टेबो घाटी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था. इस दौरान डीएसपी अजय केरकट्टा एवं सर्किल इंस्पेक्टर एसएन सिंह ने टेबो घाटी का मुआवना किया. घाटी के एनएच-75 पर वाहनों को […]

विज्ञापन

बंदगांव : नक्सली बंदी बंदगांव प्रखंड में असरदार रहा. कराईकेला, टेबो तथा बंदगांव पुलिस बंदी को लेकर दिनभर मुस्तैद रही. विशेष कर टेबो घाटी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था. इस दौरान डीएसपी अजय केरकट्टा एवं सर्किल इंस्पेक्टर एसएन सिंह ने टेबो घाटी का मुआवना किया.

घाटी के एनएच-75 पर वाहनों को पुलिस की सुरक्षा में पार कराया गया. नक्सलियों के किसी भी मनसूबे को नकाम करने के लिए पुलिस दिनभर जंगलों में गस्त लगाती रही. कराईकेला थाना प्रभारी बिग्गा तिर्की एवं टेबो थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा, बंदगांव थाना प्रभारी सतवीर सिंह दल-बल के साथ टेबो घाटी में डटे रहे. इस दौरान एक भी लंबी दूरी की बसें नहीं चली. बाजार, दुकानें समेत प्रखंड के सभी बैंक बंद रहे. जगह-जगह पुलिस द्वारा जांच अभियान भी चलाया गया. कुल मिलाकर बंद शांतिपूर्ण रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola