मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को हुई परेशानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

मनोहरपुर : माओवादियों द्वारा एक मार्च को आहूत बंदी का मनोहरपुर और आनंदपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में खासा असर दिखा. मनोहरपुर शहरी क्षेत्र की दुकानें सुबह से बंद रही. प्रखंड के तमाम सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में ताले लटकते रहे. वहीं इस बंदी से शैक्षणिक संस्थानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. स्कूल-कॉलेन अन्य […]
विज्ञापन
मनोहरपुर : माओवादियों द्वारा एक मार्च को आहूत बंदी का मनोहरपुर और आनंदपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में खासा असर दिखा. मनोहरपुर शहरी क्षेत्र की दुकानें सुबह से बंद रही. प्रखंड के तमाम सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में ताले लटकते रहे. वहीं इस बंदी से शैक्षणिक संस्थानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा.
स्कूल-कॉलेन अन्य दिनों की तरह संचालित हुए. हालांकि जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के तहत मैट्रिक व इंटर के परीक्षार्थियों को परेशानी हुई. खास कर प्रथम पाली में मैट्रिक के दूर-दराज के परीक्षार्थियों को वाहनों के नहीं मिलने से सेंटर तक पहुंचने में परेशानी हुई. मनोहरपुर से खुलने वाली लंबी दूरी की बसें अपने पड़ाव से खुलीं ही नहीं.
चिड़िया माइंस में कामकाज ठप रहा. मजदूर व माइनर माइंस नहीं गये. मालवाहक वाहनों का परिचालन भी ठप रहा. हालांकि चिड़िया व आसपास के क्षेत्रों की दुकानें खुली रहीं, लेकिन वाहनों का परिचालन ठप रहा.
आनंदपुर प्रखंड में भी बंद का खासा असर देखा गया. यहां दुकानें, कार्यालय आदि बंद रहे. इक्का-दुक्का वाहन चलें, जिससे लोगों को यातायात की परेशानियों से जूझना पड़ा. बंद के दौरान सुरक्षा को लेकर मनोहरपुर पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्ती करती रही. समाचार लिखे जाने तक कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




