बंद से बस मालिकों को 40 लाख का नुकसान

जमशेदपुर : टाटा-रांची, घाटशिला, बहरागोड़ा मार्ग पर मंगलवार को नक्सली बंद का व्यापक असर दिखा. सुबह में एक्का-दुक्का बसों को छोड़ सभी बसों का परिचालन बंद रहा. दूसरी तरफ मानगो पुरुलिया बस स्टैंड से पुरुलिया, धनबाद, बोकारो, चाईबासा मार्ग पर बसों का परिचालन जारी रहा. हालांकि चाईबासा होकर बड़बिल, जोड़ा की तरफ जाने वाली बसें […]
जमशेदपुर : टाटा-रांची, घाटशिला, बहरागोड़ा मार्ग पर मंगलवार को नक्सली बंद का व्यापक असर दिखा. सुबह में एक्का-दुक्का बसों को छोड़ सभी बसों का परिचालन बंद रहा. दूसरी तरफ मानगो पुरुलिया बस स्टैंड से पुरुलिया, धनबाद, बोकारो, चाईबासा मार्ग पर बसों का परिचालन जारी रहा.
हालांकि चाईबासा होकर बड़बिल, जोड़ा की तरफ जाने वाली बसें चाईबासा तक ही गयीं. टाटा-रांची सहित अन्य मार्गों पर बसों का परिचालन बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई. वहीं नक्सली बंद से बस संचालकों को लगभग 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ. शाम में बिहार,
ओड़िशा मार्ग पर चलने वाली रात्रि सेवा की बसें आम दिनों की तरह अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुईं. टाटा-रांची, घाटशिला, बहरागोड़ा मार्ग बंद से प्रभावित रहा. बस संचालकों को लगभग 40 लाख का नुकसान हुआ. शाम में बिहार की बसें चलीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




