मंझारी : मां की हत्या में बेटे पर प्राथमिकी

Published at :19 Dec 2013 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
मंझारी : मां की हत्या में बेटे पर प्राथमिकी

चाईबासा : घर से बाहर जाने से मना करने पर मां की कनपट्टी पर पत्थर से हमला करने तथा इलाज के दौरान उसकी मौत होने के मामले में मंझारी पुलिस ने मृतका के भैसुर की शिकायत पर आरोपी के बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. घटना के बाद से ही बेटा फरार […]

विज्ञापन

चाईबासा : घर से बाहर जाने से मना करने पर मां की कनपट्टी पर पत्थर से हमला करने तथा इलाज के दौरान उसकी मौत होने के मामले में मंझारी पुलिस ने मृतका के भैसुर की शिकायत पर आरोपी के बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. घटना के बाद से ही बेटा फरार है.

एक दिसंबर की रात घर के आंगन बैठी गितिलिपी निवासी कैरी तिरिया को बहस के बाद उसके बेटे हरदुब तिरिया(18) ने पत्थर से कनपट्टी पर मार दिया था. घायल कैरी की मौत इलाज के दौरान 13 दिसंबर को हो गयी थी. तब उसका बेटा शव लेने नहीं पहुंचा. 17 दिसंबर को मृतक के भैसुर होरो तिरिया ने घटना की शिकायत मंझारी थाने में दर्ज करायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola