हर गांव में बनेगी बाल संरक्षण समिति : नीतू

Published at :17 Feb 2016 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
हर गांव में बनेगी बाल संरक्षण समिति : नीतू

चाईबासा : बच्चों को बालश्रम, बाल यौन शोषण, बाल विवाह, मानव व्यापार आदि से बचाने और रोकने के उद्देश्य से अब हर गांव में बाल संरक्षण समिति का गठन होगा. उक्त निर्णय झींकपानी प्रखंड के सीडीपीओ कार्यलाय में आयोजित आंगनवाड़ी सेविकाओं की बैठक में बालसंरक्षण पदाधिकारी नीतू साहू ने लिया. बैठक में बाल संरक्षण समिति […]

विज्ञापन

चाईबासा : बच्चों को बालश्रम, बाल यौन शोषण, बाल विवाह, मानव व्यापार आदि से बचाने और रोकने के उद्देश्य से अब हर गांव में बाल संरक्षण समिति का गठन होगा. उक्त निर्णय झींकपानी प्रखंड के सीडीपीओ कार्यलाय में आयोजित आंगनवाड़ी सेविकाओं की बैठक में बालसंरक्षण पदाधिकारी नीतू साहू ने लिया.

बैठक में बाल संरक्षण समिति के गठन के तरीके व फायदे बताये गये. कहा गया कि गांवों में ग्राम बाल संरक्षण समिति का गठन आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा किया जाना है. इनका चयन ग्राम सभा बैठक बुलाकर किया जायेगा. तृतीय चरण में प्रखंड स्तरीय ग्राम बाल संरक्षण समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम 23, 24 एवं 25 फरवरी को क्रमश: हाटगम्हरिया, जगन्नाथपुर एवं नोवामुंडी में होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola