आरएसओ, परिचालन, वाणिज्य की टीम विजयी

चक्रधरपुर : सेरसा के इकबाल सिंह संधु स्टेडियम में चल रहे रेलवे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के 7वें दिन आरएसओ व आरपीएफ, विद्युत व परिचालन एवं वाणिज्य व लेखा टीम के बीच मैच खेला गया. इसमें आरएसओ ने आरपीएफ को, परिचालन ने विद्युत को एवं वाणिज्य टीम ने लेखा टीम को हरा कर बढ़त बना […]
चक्रधरपुर : सेरसा के इकबाल सिंह संधु स्टेडियम में चल रहे रेलवे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के 7वें दिन आरएसओ व आरपीएफ, विद्युत व परिचालन एवं वाणिज्य व लेखा टीम के बीच मैच खेला गया. इसमें आरएसओ ने आरपीएफ को, परिचालन ने विद्युत को एवं वाणिज्य टीम ने लेखा टीम को हरा कर बढ़त बना ली. मंगलवार को पहला मैच आरएसओ व आरपीएफ टीम के बीच खेला गया. इसमें आरएसओ ने दो विकेट से आरपीएफ को हरा दिया.
आरएसओ टीम ने टॉस जीता और आरपीएफ टीम को पहले बल्लेबाजी करने दिया. आरपीएफ टीम के खिलाड़ियों ने 11.4 ओवर में 59 बनाये. इसमें एसके पांडेय ने सर्वाधिक 14 रन का योगदान दिया. जवाबी पारी खेलते हुए आरएसओ टीम के खिलाड़ियों ने 10.2 ओवर 8 विकेट खोकर 60 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मैच को मोहम्मद शैफुल्ला ने 13 गेंद में 28 रन (3 चौका व 2 छक्का) बना कर टीम को जीत दिलायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




