हर स्कूल में लगेगी बिजली

चक्रधरपुर : सभी सरकारी स्कूलों में बिजली कनेक्शन लगाया जायेगा. जिन विद्यालयों में बिजली नहीं है उसके प्रधान शिक्षक कार्यालय, बीआरसी, सीआरपी अथवा जेरॉक्स की दुकानों से आवेदन फॉर्म लेकर सोमवार तक अवश्य जमा कर दें. उक्त बातें शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्रीमती तेजिंदर कौर ने कही. उन्होंने कहा कि एक केवी से 5 केवी तक […]
चक्रधरपुर : सभी सरकारी स्कूलों में बिजली कनेक्शन लगाया जायेगा. जिन विद्यालयों में बिजली नहीं है उसके प्रधान शिक्षक कार्यालय, बीआरसी, सीआरपी अथवा जेरॉक्स की दुकानों से आवेदन फॉर्म लेकर सोमवार तक अवश्य जमा कर दें. उक्त बातें शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्रीमती तेजिंदर कौर ने कही. उन्होंने कहा कि एक केवी से 5 केवी तक के लिए आवेदन शुल्क 20 रुपये व कनेक्शन शुल्क 155 समेत कुल 175 रूपये तथा 5 केवी से अधिक के लिए 50 रुपये आवेदन शुल्क व 307 रुपये कनेक्शन शुल्क समेत कुल 357 रुपये की रसीद कटवानी है. आवेदन भर कर राशि जमा करने के बाद जो रसीद मिलेगी, उसकी छाया प्रति बीआरसी में जमा करायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




