जेइ बहाली : 25 का साक्षात्कार

Published at :17 Dec 2013 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
जेइ बहाली : 25 का साक्षात्कार

चाईबासा : मनरेगा में कनीय अभियंता की बहाली को लेकर पांच सदस्यीय साक्षात्कार टीम ने 25 आवेदकों का साक्षात्कार लिया. साक्षात्कार मंगलवार को भी चलेगा. सोमवार को कुल 50 आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, जिसमें से केवल 25 आवेदक ही साक्षात्कार के लिए पहुंचे थे. कुल 32 पदों के लिए 78 लोगों […]

विज्ञापन

चाईबासा : मनरेगा में कनीय अभियंता की बहाली को लेकर पांच सदस्यीय साक्षात्कार टीम ने 25 आवेदकों का साक्षात्कार लिया. साक्षात्कार मंगलवार को भी चलेगा. सोमवार को कुल 50 आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, जिसमें से केवल 25 आवेदक ही साक्षात्कार के लिए पहुंचे थे.

कुल 32 पदों के लिए 78 लोगों ने आवेदन किया है. उल्लेखनीय है कि जिले में मनरेगा में कनीय अभियंता के कुल 43 पद स्वीकृत हैं. फिलहाल 11 कनीय अभियंताओं के सहारे मनरेगा कार्य चल रहा था. साक्षात्कार टीम में उपायुक्त, डीडीसी, एनआइटी जमशेदपुर के प्रोफेसर, जिला कल्याण पदाधिकारी तथा लघु व सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola