तीन डॉक्टरों को नयी जिम्मेदारी

चाईबासा : जिले के सिविल सजर्न डॉ विजयकांत तिवारी ने मंगलवार को सदर अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों के विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक की. इस बैठक सीएचसी के प्रभारी स्तर पर फेरबदल करने के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये. इसके लिए इधर से उधर किये जाने वाले चिकित्सकों की सूची भी तैयार कर ली […]
चाईबासा : जिले के सिविल सजर्न डॉ विजयकांत तिवारी ने मंगलवार को सदर अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों के विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक की. इस बैठक सीएचसी के प्रभारी स्तर पर फेरबदल करने के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये.
इसके लिए इधर से उधर किये जाने वाले चिकित्सकों की सूची भी तैयार कर ली गयी है. जो संभवत मंगलवार को जारी की जायेगी.
वहीं मंगलवार से सदर अस्पताल में युद्धस्तर पर सफाई काम शुरू किये जाने की तैयारी है. अस्पताल में आज से ही वार्ड में खाना का मीनू लगने लगेगा. ठेकेदार को अब 30 रुपये की जगह 50 रुपये भुगतान किया जायेगा. बैठक में अस्पताल प्रबंधक जिरेन एस कंडुलना, ठेकेदार व विभिन्न सीएचसी के प्रभारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




