डायरिया के पांच और मरीज अस्पताल में

चाईबासा : शहर के विभिन्न इलाकों में फैला डायरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को डायरिया से पीड़ित और पांच मरीजों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरीजों के नाम गाड़ीखाना निवासी एक वर्ष की महिमा, बड़ीबाजार निवासी नजमा (40), अनफा (50), खपरसाई निवासी जयमती (22) और पुलिस लाइन निवासी […]
चाईबासा : शहर के विभिन्न इलाकों में फैला डायरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को डायरिया से पीड़ित और पांच मरीजों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मरीजों के नाम गाड़ीखाना निवासी एक वर्ष की महिमा, बड़ीबाजार निवासी नजमा (40), अनफा (50), खपरसाई निवासी जयमती (22) और पुलिस लाइन निवासी मंगल (37) हैं. इसके अलावा लगभग 8 लोगों में दस्त की शिकायत मिली जिन्हें दवा देकर घर भेज दिया गया. रविवार को भी डायरिया से आधा दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती हुए थे. स्वास्थ्य विभाग प्रभावित इलाकों पर नजर रखे हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




