नप अध्यक्ष ने किया छह योजनाओं का शिलान्यास

Published at :04 Feb 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
नप अध्यक्ष ने किया छह योजनाओं का शिलान्यास

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर पर्षद अध्यक्ष केडी साह ने विभिन्न वार्ड में छह योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़ कर व शिलापट्ट का अनावरण कर किया. वार्ड संख्या सात में महेंद्र केडिया पेट्रोल पंप से पुरानी रांची रोड गली व डंडर गली से सावंत राउत के घर तक पीसीसी सड़क, शीतला मंदिर से पुरानी रांची रोड […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर पर्षद अध्यक्ष केडी साह ने विभिन्न वार्ड में छह योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़ कर व शिलापट्ट का अनावरण कर किया. वार्ड संख्या सात में महेंद्र केडिया पेट्रोल पंप से पुरानी रांची रोड गली व डंडर गली से सावंत राउत के घर तक पीसीसी सड़क, शीतला मंदिर से पुरानी रांची रोड व शीतला मंदिर से रामचंद्र के घर की ओर नाली का निर्माण, वार्ड आठ में लगभग 6 लाख की लागत से भैरो प्रसाद के घर से आंगनबाड़ी तक एवं अशोक कुमार के घर से बैजनाथ तिवारी के घर तक पीसीसी सड़क, वार्ड 13 में शमीम मास्टर के घर से मिल्लत कॉलोनी कलकतिया के घर तक पीसीसी सड़क, वार्ड 21 एनएच-75 से गंगा गीता अपार्टमेंट हते हुये महेश राव के घर तक,

किरण तांती के घर से पंप रोड तक एवं एचएस करवा के घर से आलोका के घर के पीछे तक पीसीसी सड़क का शिलान्यास नप अध्यक्ष केडी साह , वार्ड पार्षद सरोज कसेरा, वार्ड पार्षद शंभू साव आदि ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया. मौके पर संजय पासवान, अनूप दूबे आदि मौजूद थे.

मौके पर नप अध्यक्ष केडी साह ने कहा कि कहा कि वार्ड वासी समस्या को चिन्हित कर उन्हें सूचना दे. समाधान किया जायेगाा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola