38 घंटे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

किरीबुरू : सारंडा के रोआम व घाटकुड़ी में 30-31 जनवरी की रात माओवादियों द्वारा सड़क निर्माण में लगे आठ वाहनों को फूंक दिये जाने की घटना के लगभग 38 घंटे बाद भी पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंच पायी थी. इस कारण स्थल से जले वाहनों को नहीं हटाया जा सका. ग्रामीण भयभीत है. घटना […]
विज्ञापन
किरीबुरू : सारंडा के रोआम व घाटकुड़ी में 30-31 जनवरी की रात माओवादियों द्वारा सड़क निर्माण में लगे आठ वाहनों को फूंक दिये जाने की घटना के लगभग 38 घंटे बाद भी पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंच पायी थी. इस कारण स्थल से जले वाहनों को नहीं हटाया जा सका. ग्रामीण भयभीत है.
घटना के बाद से सड़क एवं-पुल पुलिया का निर्माण कार्य ठप है. जिससे निर्माण में लगे सैकड़ों मजदूरों के सामने बेरोजगारी का संकट उत्पन्न हो गया है. नक्सलियों की रणनीति को देखते हुए पुलिस सतर्क है और जल्दबाजी नहीं करना चाहती. लगभग चार वर्ष पूर्व सारंडा के उसरूईया में सड़क निर्माण कार्य में लगे आधा दर्जन से अधिक वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया था.
तब भी पुलिस दो दिन बाद घटना स्थल पर पहुंची थी. क्योंकि उस वक्त नक्सलियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिये समीप के जंगल में एंबुस लगा कर बैठे थे. जिसे पुलिस ने विफल
किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




